भामाए प्रतिनिधिमंडल ने नवागढ़ पुलिस अधीक्षक से भेट कर जनहित की विषयो पर की चर्चा

SHARE:

भामाए प्रतिनिधिमंडल ने नवागढ़ पुलिस अधीक्षक से भेट कर जनहित की विषयो पर की चर्चा

मिर्जापुर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन मिर्जापुर के जिला प्रतिनिधिमंडल ने आज पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर की माननीय श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन की ओर से उन्हें माला एवं गुलदस्ता भेंट कर माँ विंध्यवासिनी की पावन नगरी में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों से अवगत कराते हुए जिले में कानून-व्यवस्था नागरिक सुरक्षा एवं सामाजिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की। विशेष रूप से आगामी यातायात जागरूकता कार्यक्रम को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और पुलिस प्रशासन ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को यातायात जागरूकता अभियान से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस अवसर पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर जिला प्रभारी प्रवक्ता स्मृति गुप्ता (एडवोकेट) ने कहा कि संगठन सदैव मानवाधिकारों की रक्षा के साथ-साथ जन सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यातायात जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस को सुरक्षित जीवन के प्रति प्रेरित करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम सचिव अजय अग्रवाल, पुलिस प्रकोष्ठ प्रमुख राज गुप्ता, जिला विधिक सचिव धनंजय कुमार सिंह (एडवोकेट) आशीष गुप्ता (एडवोकेट) सूर्य प्रकाश तिवारी (एडवोकेट) आलोक विश्वकर्मा (एडवोकेट) किरण कुमारी सहित भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment