उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया प्रतिनिधियो से बात करते हुये बताया कि सबका साथ- सबका विकास – सबका विश्वास

SHARE:

 

बजट सत्र (वित्तीय वर्ष 2026-27) के अंतर्गत मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी द्वारा समवेत दोनों सदनों के समक्ष दिये गये अभिभाषण की सराहना करते हुये उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया प्रतिनिधियो से बात करते हुये बताया कि सबका साथ- सबका विकास – सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमन्त्र के साथ उत्तरप्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाया जा रहा है। प्रदेश मे कई क्षेत्रो मे उत्कृष्ट व उल्लेखनीय उपलब्धिया हासिल की गयी है। समाज के निचले स्तर तक विकास की किरणें पहुंचाते हुये लोगो के आर्थिक, शैक्षिक व सामाजिक उत्थान के लिए
क्रान्तकारी कदम उठाये गये हैं। महिला सशक्तिकरण, किसानों की समृद्धि, व युवाओं
सहित प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना इस वर्ष रू 258 करोड़ से अधिक का अनुदान दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के तहत 36.37 लाख पक्के आवास निर्माण कराते हुये उत्तर प्रदेश, देश मे सबसे तेजी से आवास बनाने वाला राज्य बन गया है।
ब्यूरो चीफ सुभाष चन्द्र यादव प्रयागराज से।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment