कूबां पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत खोला गया केंद्र।

SHARE:

कूबां पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत खोला गया केंद्र।
मेहनाजपुर आजमगढ़ सिधौना में दिनांक 10 फरवरी, 2026 को कूबा पी०जी० कालेज आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश कौशल विकास निगम के अन्तर्गत सूर्यादय इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रा.लि. के निदेशक डॉ पंकज पाण्डेय के नेतृत्व में केन्द्र खोला गया जिसका उदेश्य क्षेत्र के लगभग 200 छात्र/छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण एवं रोजगार देना है। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री ध्रुव कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष, आजमगढ़ द्वारा किया गया। जिसमें कमलेश सिंह, अशोक सिंह, अजीत सिंह, अनिल सिंह, लालू सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० अभिमन्यु यादव ने आये हुए सभी अतिथिगणों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस केन्द्र के खुलने से महाविद्यालय के बच्चों के प्रतिभा का बहुमुखी विकास होगा। कार्यक्रम संचालन डॉ राणा प्रताप सिंह ने किया।

Leave a Comment