प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी, ठेकमा आजमगढ़ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

SHARE:

 

 

रिपोर्ट -नितिन सिंहTHEKMA KALI JI MANDIR KE SAMNE

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी ठेकमा आजमगढ़ में आज दिनांक 14/04/2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक श्याम सुन्दर तिवारी एवं मनीष कुमार गुप्ता ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया । विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने उनके जीवन, संघर्ष एवं संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनमें डॉ. अंबेडकर के विचारों और आदर्शों को प्रस्तुत किया गया। कक्षा 7 की छात्रा संजीता यादव को निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शिक्षक मनीष गुप्ता के द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्याम सुन्दर तिवारी ने सभी को समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया तथा डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर रामानंद प्रजापति, सुशील सिंह, अनिल कुमार , किशोरी, सहित अध्यापक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment