छात्रवृत्ति आवेदन के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त

SHARE:

*छात्रवृत्ति आवेदन के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त*

 

जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग के पूर्वदशम (कक्षा 10 तक) एवं दशमोत्तर (कक्षा 12 तक) के नवीनीकरण छात्रों द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने की तिथि निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति की धनराशि दिनांक 29 सितंबर 2026 से 05 अक्टूबर 2026 तक छात्र-छात्राओं के आधार सीडेड बैंक खातों में प्रेषित की जाएगी।

कक्षा 10 एवं 12 में अध्ययनरत नवीनीकरण छात्र-छात्राएं दिनांक 25 अगस्त 2026 तक अपने छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों का नवीनीकरण करा लें, ताकि उन्हें दिनांक 05 अक्टूबर 2026 तक छात्रवृत्ति की धनराशि का भुगतान प्राप्त हो सके।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment