अभिनव सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज स्टेशन रोड के पूर्व अध्यापक सुभाष सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

SHARE:

अभिनव सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज स्टेशन रोड के पूर्व अध्यापक सुभाष सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

सदर रिपोर्टर अजय कुमार।

गाजीपुर /शारदा ज्योति समाज परिवार गाजीपुर के तत्वावधान 11सितम्बर 2026 शुक्रवार को एक शोकसभा बुलाई गई जिसमें संस्था के संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर जी ने बताया ध्रुव बाल विद्या मन्दिर बासुचक के अध्यापक एवं अभिनव सरस्वती बालिका इण्टर कालेज स्टेशन रोड लंका गाजीपुर के पूर्व अध्यापक तथा संस्था के सफल प्रतियोगिता प्रभारी, सक्रिय , कर्मठ , समर्पित सदस्य सुभाष सिंह नहीं रहे l निःस्वार्थ समाज सेवी स्वर्गीय सुभाष सिंह के आकस्मिक निधन कल हुआ जिनका अन्तिम संस्कार उनके गाँव के चकेरी श्मशान घाट पर आज पूर्ण विधि विधान से हो गया उन्हें मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र मनीष सिंह जी ने दिया l अन्तिम यात्रा में संस्था के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे l उनके निधन से संस्था परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी क्षतिपूर्ति निकट भविष्य में नहीं हो पाएगी।अत्यंत सहज, सरल, विनम्र, मृदुभाषी और गम्भीर स्वभाव के का जाना हृदय को व्यथित कर गया।वरिष्ठ सक्रिय सदस्य श्री सुरेश चन्द्र पाण्डेय जी ने बताया कि बताया कि स्वर्गीय सुभाष सिंह बच्चों के हित में आजीवन समर्पित , सरल स्वभाव , मृदुभाषी, मानवीय व्यकित्व के धनी ,जनपद की सामाजिक सराहनीय कार्यों में अमिटछाप छोड़ने वाले अविस्मरणीय स्वर्गीय सुभाष सिंह को भूलना असंभव ; स्मृति पर अमिट छाप छोड़ गए जिसका समर्थन दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव एवं परिवार के सभी सदस्यों ने भी किया l सदस्यों ने गताआत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना कि की उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं परिजनों को इस दारुन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे l शोकसभा में डॉक्टर सुधीर,पारसनाथ , श्रीमती विजय लक्ष्मी जी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ,दिनेश्वर दयाल ,प्रतिमा श्रीवास्तव , ललिता विश्वकर्मा, सुरेश चन्द्र पाण्डेय , प्रियंका लोनकर , वीरेन्द्र प्रजापति , डॉक्टर अरविन्द , शिवमूरत आदि रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई