उत्तर प्रदेश

विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत ईवीएम/वीवीपैट मशीनों के एफएलसी कार्य का निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने किया निरीक्षण एफएलसी कार्य 12 अक्टूबर 2026 से जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस में प्रारम्भ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के अनुसार की जा रही मशीनों की जांच – प्रेक्षक आजमगढ़, 13 अक्टूबर 2026। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के क्रम में जनपद आजमगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी—फर्स्ट लेवल चेकिंग) का कार्य 12 अक्टूबर 2026 से जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ के परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस में प्रारम्भ हो चुका है। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एफएलसी कार्य निर्धारित मानकों एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया जा रहा है। उक्त एफएलसी कार्य के पर्यवेक्षण हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डी०आर० भामर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, गुजरात द्वारा ईवीएम वेयरहाउस में पहुंचकर एफएलसी कार्य से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच से संबंधित कार्यवाही एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव ओझा,निर्वाचन कार्य से संबंधित अन्य अधिकारीगण तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एफएलसी प्रक्रिया निर्वाचन की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसके अंतर्गत ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कार्यक्षमता और तकनीकी स्थिति की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच की जाती है। इसका उद्देश्य निर्वाचन में उपयोग की जाने वाली मशीनों की कार्यशीलता सुनिश्चित करना तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति आमजन एवं राजनीतिक दलों का विश्वास बनाए रखना है। जनपद में एफएलसी कार्य की निगरानी एवं पर्यवेक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप इस कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सम्पन्न कराया जा रहा है। एफएलसी कार्य के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी (भू०/रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, आजमगढ़ संजीव ओझा ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के अंतर्गत ईवीएम/वीवीपैट मशीनों का एफएलसी कार्य जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस में प्रारम्भ हो चुका है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संबंधित अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया जा रहा है।

एनएच-128ए के कार्य के लिए छतरपुर में प्लांट का उद्घाटन, जल्द शुरू होगा मरम्मत और बाईपास निर्माण **वाजिदपुर तिराहा से मोहम्मदपुर तक सड़क की मरम्मत और सरायमोहन से उमरी होते हुए लालगंज हाईवे तक बनेगा 9.7 किलोमीटर लंबा बाईपास** **बरदह, आजमगढ़।** राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-128ए के निर्माण एवं मरम्मत कार्य को गति देने के लिए मंगलवार को बरदह थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में कार्यदायी कंपनी का प्लांट शुरू किया गया। प्लांट का उद्घाटन बृजेश सिंह ने विधि-विधान से पूजा-पाठ कर किया। इस दौरान मशीनों की पूजा की गई और संबंधित कार्य शुरू करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। एनएच-128ए के तहत जौनपुर के वाजिदपुर तिराहा से मोहम्मदपुर तक सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जाना है। इसके साथ ही सरायमोहन से उमरी होते हुए लालगंज हाईवे तक करीब 9.7 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण प्रस्तावित है। बाईपास बनने से संबंधित मार्गों पर आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। छतरपुर गांव में स्थापित प्लांट से निर्माण कार्यों के संचालन में सुविधा होगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कार्यदायी कंपनी आरआर एंड सी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, चालक और अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रियांशु सिंह प्रांजल, मंगेश, नवीन राय, पंकज राय, विवेक तिवारी, लालमन यादव, रविंद्र सरोज, धर्मेंद्र सिंह, राजेश सिंह, चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्लांट के संचालन और सड़क संबंधी कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। एनएच-128ए पर प्रस्तावित मरम्मत और बाईपास निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

नवागत पुलिस अधीक्षक पुलिस ऑफिस परिसर का सघन निरीक्षण किया माता तो को दिया दिशा निर्देश। ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी। गाजीपुर। नवागत पुलिसअधीक्षकगाजीपुर द्वारा पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश बताते चले आज नवागत पुलिस अधीक्षक गाजीपुर आईपीएस विनय कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय (पुलिस ऑफिस) परिसर का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की सभी महत्वपूर्ण शाखाओं की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित आईजीआरएस (IGRS) सेल, शिकायत प्रकोष्ठ, आंकिक शाखा, एलआईयू (LIU), साइबर सेल समेत सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा प्रभारियों से लंबित फाइलों और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक के दिए गए मुख्य निर्देश: 1.समयबद्ध निस्तारण: जनता की समस्याओं और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। *2. स्वच्छता व रखरखाव:* कार्यालय में अभिलेखों (फाइलों) का रख-रखाव सुव्यवस्थित ढंग से करने तथा परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए। 3. पारदर्शिता व व्यवहार:* कार्यालय में आने वाले फरियादियों और आम जनता के साथ शालीन व सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।