पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया*

SHARE:

 

*हत्या के 05 आरोपियों को आजीवन कारावास व ₹61,500/- के अर्थदण्ड की सजा दिलाने वाले 05 पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया*

आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0–09/2023, धारा 147/148/149/302/307/325/323/452 भादवि में अभियुक्तगण राजकुमार पुत्र भगेलू, दीपक उर्फ अमित, सतीश उर्फ डम्पी, मनीष उर्फ पप्पी एवं आशा पत्नी राजकुमार, निवासीगण बड़ौरा खुर्द, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास एवं कुल ₹61,500/- के अर्थदण्ड से दण्डित कराए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 05 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्मानित पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठ, परिश्रमी एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा जनपद के अन्य पुलिसकर्मियों को भी ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने हेतु प्रेरित किया गया।
*प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण—*
1. उ0नि0 विनय सिंह — पीआरओ, एसएसपी कार्यालय, जनपद आजमगढ़
(तत्कालीन विवेचक, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़)
2. मुख्य आरक्षी गजानन सरोज — मॉनिटरिंग सेल, जनपद आजमगढ़
3. मुख्य आरक्षी जलील अली — कोर्ट पैरोकार, जनपद आजमगढ़
4. आरक्षी ओम प्रकाश यादव — मॉनिटरिंग सेल, जनपद आजमगढ़
5. आरक्षी कुलदीप पटेल — कोर्ट मोहर्रिर, जनपद आजमगढ़
उक्त सम्मान समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी की उपस्थिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
Pelli Poola Jada
सबसे ज्यादा पड़ गई