जनपद में हर्षाेल्लास के साथ लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी

SHARE:

जनपद में हर्षाेल्लास के साथ लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी

 

भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण को स्थापित किया लौह पुरूष सरदार पटेल ने-जिलाधिकारी

 

वन नेशन, वन विजन के साथ सरदार पटेल ने भारत की एकता व अखण्डता को बनाया अक्षुण्य-रविन्द्र कुमार

 

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश की एकजुटता व अखण्डता का प्रतिमान- मुख्य विकास अधिकारी

 

रन फॉर यूनिटी में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दिया एकता का संदेश

 

सूचना विभाग द्वारा सरदार पटेल आधारित पुस्तकों का वितरण कर उनके संदेशों, शिक्षाओं एवं योगदानों से जनमानस को कराया गया अवगत

 

जनपद के सभी आईटीआई व कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों पर, मुख्यमंत्री द्वारा शुभारम्भ किये गये एसवीपीएसटीपीजेड कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, बड़ी संख्या में छात्रों ने किया प्रतिभाग

 

आजमगढ़ 31 अक्टूबर, 2026//

 

स्वतंत्र भारत के वास्तुकार, भारत रत्न, लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी 151वीं जयंती जनपद में हर्षाेल्लास के साथ राष्ट्रीय एकता की शपथ व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, एसएसपी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कमलकिशोर देशभूषण कंडारकर एवं मण्डलायुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त न्यायिक डॉ0 अर्चना द्विवेदी की अध्यक्षता में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया गया।

 

इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत एसवीपीएसटीपीजेड की स्थापना विषयक समारोह का उपर्युक्त सभागार स्थलों सहित जनपद के सभी आईटीआई व पालिटेक्निक कालेजों एवं विभिन्न कार्यालयों में सजीव प्रसारण किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में युवाओं की प्रगति के लिए रू0 1,725 करोड़ लागत की प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर सृजित करने वाली ऐतिहासिक पहल सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का सच्चा अनुयायी वही हो सकता है, जिसके मन में राष्ट्रवाद का भाव हो और जो भारत की सुरक्षा, संप्रभुता एवं एकता को सर्वाेपरि रखता हो। इस अवसर पर पटेल स्मारिका-2026 का विमोचन भी किया गया। अपने युवाओं को राष्ट्रीय एकता के भाव से जोड़ना तथा प्रदेश में उनके कौशल विकास और रोजगार के लिए प्रभावी व्यवस्था करना डबल इंजन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

 

कलेक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राजीव शुक्ला, प्रशासन सिद्धार्थ, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, उप जिलाधिकारी सदर अविनाश गौतम व उपस्थित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, माल्यापर्ण करते हुए लौह पुरूष के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित संगोष्ठी में अपने विचार रखे। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाते हुए कहा कि भारतीय भू-राजनीतिक एकीकरण के लिए भारत देश हमेशा सरदार पटेल जी के योगदानों के प्रति कृतज्ञ रहेंगा। आजादी के समय विखण्डित भारत को एकीकरण के सूत्र में बाधनें के कारण सरदार पटेल जी को भारत का बिस्मार्क कहा जाता है।

 

एसएसपी कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी डॉ0 अनिल कुमार ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए बताया कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार पटेल जी ने अपने अदम्य साहस सूझबूझ का परिचय देते हुए 562 देशी राजे रजवाड़ों को भारतीय संघ में मिलाया। उन्होंने वन नेशन, वन विजन का संदेश दिया था।

 

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कमलकिशोर देशभूषण कंडारकर ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए 1918 में खेड़ा किसान आन्दोलन, 1928 बारदोली सत्याग्रह, आजादी के पूर्व रियासत विभाग की स्थापना कर 562 भारतीय राजे रजवाड़ों को अपनी कूटनीतिक कौशलता से भारतीय गणराज्य में सम्मलित किया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सरदार पटेल जी पर आधारित पुस्तकों-सरदार पटेल व्यक्तित्व विचार एवं राष्ट्र निर्माण, सरदार पटेल के ऐतिहासिक पत्र, सरदार वल्लभभाई पटेल का बचपन आदि का अधिकारियों व जनमानस में वितरण कर सरदार पटेल जी के विचारों, शिक्षाओं, सिद्धांतों एवं योगदानों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकीकरण समिति के सदस्य प्रभुनारायण पाण्डेय ‘‘प्रेमी जी’’, डॉ0 रविन्द्र नाथ राय, अनीस, मुस्तजाब आलम आदि सहित जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने देश की एकता और अखण्डता में सरदार पटेल की योगदान को रेखांकित किया।

 

इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने मण्डलीय जिला चिकित्सालय में सरदार पटेल जी के जयंती पर मरीजों को फल वितरित कर उनका हाल-चाल पूछा तथा उनको मिल रही सुविधाओं व दवाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल जी के कार्याे से लोगों को बताते हुए देश की एकता व अखण्डता व सुरक्षा हेतु सभी को प्रेरित किया।

 

प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई/नोडल दीपक कुमार यादव के नेतृत्व में जनपद के सभी राजकीय आईटीआई एवं कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हजारों छात्र/छात्रों ने देखा व सुना।

 

राष्ट्रीय एकता व अखण्डता का संदेश देने के लिए जिला स्टेडियम में क्रीडाधिकारी सिराजुद्दीन के नेतृत्व में आयोजित रन फॉर यूनिटी में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

 

लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, सभी विभागाध्यक्ष, सभी बेसिक इण्टर, डिग्री कालेजों सहित अशासकीय कार्यालयों, संस्थानों, ग्राम प्रधानों, जनपदवासियों ने शपथ लेते हुए राष्ट्र की एकता व अखण्डता को बनाये रखने की प्रतिबद्धता के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत को साकार किया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई