विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब आजमगढ़

SHARE:

आजमगढ़ 08 फरवरी– विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब आजमगढ़ के तत्वाधान में जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी की सहमति एवं निर्देशन में जनपद के सभी बोर्डों के विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए दो विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम जिसमें दिनांक 11 फरवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे से जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन तथा दिनांक 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन जिला समन्वयक इंजीनियर कुलभूषण सिंह एवं प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस आजमगढ़ में किया जाएगा।

जिला विज्ञान क्लब के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने तार्किक क्षमता कल्पनाशीलता उनमें वैज्ञानिक पद्धति के कार्यकलापों एवं वैज्ञानिक व्यक्तित्व विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा यह कार्यक्रम कराया जा रहा है।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने बताया कि जनपद स्तर पर जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों चयनित वर्किंग विज्ञान मॉडल कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों द्वारा 100 मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। जनपद स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा 15 मॉडलों का चयन करते हुए मंडल स्तर हेतु उपलब्ध कराए जाएंगे। इन्हीं 15 चयनित मॉडलों में से मूल्यांकनों उपरांत कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों में प्रथम तृतीय वृद्धि पुरस्कार हेतु क्रमशः ₹5000, ₹3000 , रु 2000 एवं दो विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार हेतु रुपया 1000 प्रत्येक को दिए जाने के साथ प्रशस्ति पत्र, सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं निर्धारित धनराशि से सम्मानित किया जाएगा एवं अन्य प्रतिभागियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण एवं प्रतिभाग करने हेतु पत्र जनपद के सभी बोर्डों के विद्यालयों को जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सचिव जिला विज्ञान क्लब श्री वीरेंद्र प्रताप द्वारा पहले ही प्रेषित किया जा चुका है।
उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु समन्वयक जिला विज्ञान क्लब के व्हाट्सएप नंबर 9415276806 तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की मोबाइल नंबर 9455777678 , +919369872907 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment