जनसागर टुडे समाचार पत्र का 9 वां स्थापना मेहनाजपुर मे धूम धाम से मनाया गया।
लालगंज (आजमगढ़) सूरज सिंह आजमगढ़ के मेहनाजपुर मे दैनिक जनसागर टुडे का 9 वां स्थापना दिवस केक काटकर बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। हॉस्पिटल के त्वचा रोग विशेषज्ञ व समस्त पत्रकार सहित समाजसेवी की मौजूदगी मे केक काटा गया एवं अख़बार के संपादक प्रधान संपादक ठाकुर पंकज सिंह व उनके छोटे भाई उपसम्पादक सूरज सिंह को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनायें दी गयी। जनसागर टुडे समाचार पत्र दिन दुगनी रात चौगनी तरक्की करे इसके लिए लोगो ने अखबार के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी बधाई व शुभकामनायें प्रेषित किये। इस मौके पर पत्रकार दीपक सिंह जनसंदेश टाइम, पत्रकार अमित सिंह टाइम टीवी न्यूज, पत्रकार गणेश गुप्ता ए के सी लाइव, पत्रकार कीर्तिवर्धन सिंह, अशोक सिंह मीडिया प्रभारी, पत्रकार रामप्रकाश मिश्रा, पत्रकार आनंद सिंह, पत्रकार शिवाजी, पत्रकार रामप्रशाद तिवारी, समाजसेवी अंशु सिंह, अजीत सिंह योगी सेवक, समाजसेवी आवधेश सिंह, समाजसेवी पंकज सिंह, राकेश सिंह सहयोग डाइग्नोस्टिक, क्रांतिकारी रोशन सिंह, उप निरिक्षक मेहनाजपुर थाना बिंदु पाल, उप निरिक्षक मेहनाजपुर थाना मौर्या जी, उप निरिक्षक मेहनाजपुर थाना दीपक राय सहित समुदाइक स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टॉफ मौजूद रहे





