रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ो नौजवान अधिवक्ताओ ने एक साथ होकर के तहसील परिसर का चक्रमण करते हुए उप जिलाधिकारी राजकुमार बैठा को ज्ञापन सौपा।
लालगंज (आजमगढ़) रेल से जोड़ो, रेल से जोड़ो रेल से जोड़ो ऐसे नारों से लालगंज तहसील उस समय गूंज उठी जब लालगंज रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में नौजवान अधिवक्ता एक साथ होकर के तहसील परिसर का चक्रमण करते हुए। उप जिलाधिकारी राजकुमार बैठा को ज्ञापन सौंपने उनके कार्यालय पहुंचे। उप जिलाअधिकारी लालगंज ने ज्ञापन को प्राप्त करते हुए कहा कि इसको मैं प्रधानमंत्री तक भेजूंगा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मांग की गई थी कि लालगंज को एन एच 28 के समानांतर रेल सेवा दी जाए रेलवे की पटरी स्टेशन व्यवस्था की जाए यह एन एच 28 आजमगढ़ से रानी की सराय मोहम्मदपुर बिंद्रा बाजार गोसाई की बाजार लालगंज देवगांव डोभी होते हुए वाराणसी जाता है। बता दे कि लालगंज आजमगढ़ के बराबर मार्केट है व्यवसाय भी यहां बड़ा है लालगंज का मार्केट बड़ा है बड़े बड़े व्यापारी है जो दूर दूर से माल काफी मात्रा में मांगते हैं व्यवसाय बड़ा है इसी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भारतीय जनता पार्टी ने इसे जिला घोषित कर रखा है। और लालगंज को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए यहां के पहले सांसद स्वर्गीय कालिका प्रसाद सिंह जो सन 52/ 57 में यहां के सांसद थे उन्होंने यह सवाल संसद में पहली बार उठाया था तब से लालगंज के लगभग सभी सांसद नीलम सोनकर, डॉ बलराम, संगीता आजाद और वर्तमान सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने भी संसद में सवाल उठाया है। और वह प्रयासरत है लेकिन सिर्फ सवाल उठने से यह कार्य कभी पूर्ण नहीं होगा। इसलिए संसद के साथ लगकर उनसे बार बार सिफारिश करके उनके पीछे पढ़कर यह कार्य पूर्ण करने के लिए और साथ ही आजमगढ़ लालगंज के सभी जन प्रतिनिधियों के पास जाकर उनसे निवेदन करके लालगंज में रेलवे लाइन बनाए जाने की मांग को पूर्ण करने के लिए लालगंज रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति बनाई गई है। इसके संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में आज सैकड़ो की संख्या में नौजवान अधिवक्ता लालगंज तहसील में 11 बजे दिन में उपस्थित हुए। जिसमें प्रधानमंत्री को संबोधित लालगंज मे रेलवे लाइन बनाए जाने का मांग पत्र लेकर के उप जिलाअधिकारी के पास अपनी मांग के लिए लालगंज को रेल से जोड़ो जैसै मांगों को लेकर नारे लगाते हुए सभी लोग उप जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। जहां उपजिला अधिकारी अपने कार्यालय से बाहर निकलकर आए उन्होंने ज्ञापन प्राप्त किया और आश्वासन दिया कि मैं इसे अपने सरकारी माध्यम से प्रधानमंत्री तक भेजूंगा। इस अवसर पर लालगंज रेल निर्माण रेल संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि लालगंज से लेकर संसद तक रेल लाइन बनने तक यह संघर्ष जारी रहेगा न रूकेगे ना झुकेंगे। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के चेवार गांव निवासी स्वर्गीय फेकू सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक अमरनाथ सिंह, रामनयन सिंह, अमरजीत सिंह महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सहित दर्जनों लोग थे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के नेता पंकज मिश्रा, भाजपा के नेता संतोष तिवारी, अधिवक्ताओं में वरिष्ठ अधिवक्ता राम सेवक यादव, संतोष राय, सुधीर श्रीवास्तव, सुरमनी यादव, देवगांव निवासी डीएचपी ग्रुप के प्रमुख विद्युत चौरसिया पूर्व प्रधान, कांग्रेस के नेता अवधेश सेठ, बसपा नेता विवेक शर्मा, भाजपा नेता बृजेंद्र पांडे, अनुज यादव, संजय शुक्ला, आलोक तिवारी, गोलू सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।





