समाधान दिवस में 76 शिकायत पत्रों में से महज 8 का निस्तारण

SHARE:

समाधान दिवस में 76 शिकायत पत्रों में से महज 8 का निस्तारण

लालगंज (आजमगढ़ ) लालगंज तहसील परिसर सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी लालगंज नंदिनी शाह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। उपजिलाधिकारी लालगंज नंदनी शाह ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान 76 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस मे राजस्व विभाग के 42 पुलिस 14 विकास विभाग 06 विधुत विभाग04 स्वास्थ्य विभाग 01खाद एवं रसद 02 अन्य 07 सहित कुल 76 शिकायतें आई थी। जिसमें 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी लालगंज नंदनी शाह ने शेष 68 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाए।इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कनक सिंह, मनोज गिरी, राजस्व निरीक्षक हरिद्रार सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

रिपोर्ट संजय गुप्ता

Leave a Comment