साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को दिलाई गई राहत, ₹6,000 की धनराशि वापस कराई गई

SHARE:

थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को दिलाई गई राहत, ₹6,000 की धनराशि वापस कराई गई

एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई, साइबर टीम की सक्रियता से धनराशि हुई रिकवर

जनपद पुलिस की अपील- अंजान लिंक, कॉल एवं क्यूआर कोड से रहें सावधान, साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर करें शिकायत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *थाना अहरौला पुलिस* को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। *साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की ₹6,000/- की धनराशि स्थानीय साइबर टीम द्वारा वापस कराई गई है।*

*घटना का विवरण-*

दिनांक 16.08.2025 को *कमलेश निषाद पुत्र दयाराम निषाद निवासी ग्राम बस्ती भुजवल, पोस्ट युधिष्ठिर पट्टी, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़* के साथ साइबर ठगी की घटना हुई थी। *फ्रॉडस्टर द्वारा धोखाधड़ी कर उनके खाते से ₹6,000/- की धनराशि निकाल ली गई थी।*

घटना के सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33108250096423 दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराई गई तथा आवश्यक पत्राचार एवं तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए धनराशि वापस कराने की कार्यवाही प्रारम्भ की गई।

 

*धनराशि वापसी की कार्यवाही-*

*थाना अहरौला की साइबर टीम* द्वारा एमआरएम (MRM) पोर्टल एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से प्रभावी पैरवी करते हुए *फ्रॉड की गई ₹6,000/- की सम्पूर्ण धनराशि* पीड़ित कमलेश निषाद के खाते में वापस कराई गई। *धनराशि प्राप्त होने पर पीड़ित द्वारा जनपद पुलिस एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त किया गया।*

 

*साइबर सुरक्षा हेतु जनहित में अपील-*

साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। आमजन निम्नलिखित सावधानियां अवश्य बरतें—

➡ किसी अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें।

➡ मोबाइल पर प्राप्त OTP, CVV, UPI PIN अथवा बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें।

➡ अंजान QR Code स्कैन कर पैसे प्राप्त नहीं होते, बल्कि खाते से धनराशि निकल सकती है।

➡ सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर मिलने वाले आकर्षक ऑफर एवं निवेश योजनाओं से सावधान रहें।

➡ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल *1930 हेल्पलाइन अथवा www.cybercrime.gov.in पर* शिकायत दर्ज कराएं।

 

*साइबर टीम का विवरण-*

1. उ0नि0 नितेश कुमार चौबे, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़

2. रि0आ0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़

3. रि0म0आ0 सोनी सिंह, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment