जनपद के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सुरक्षा बीमा योजनाओं का चेक वितरण किया गया

SHARE:

जनपद के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सुरक्षा बीमा योजनाओं का चेक वितरण किया गया

दिनांक 03.07.2026, आजमगढ़, जनपद के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आजमगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा बीमा योजनाओं के चेक का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि भारत सरकार की सुरक्षा योजनाओं के तहत 20 रु की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं 436 रु की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जनता को बीमा प्रदान किया जाता है। 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इन्हीं योजनाओं के बीमाधारक के 6 परिजनों को बीमा का चेक प्रदान किया गया। चेक वितरण बैंक के अंचल प्रमुख वाराणसी श्री टी. कामेश्वर राव द्वारा उप अंचल प्रमुख श्री के डी गुप्ता, क्षेत्र प्रमुख आजमगढ़ उत्तर श्री मनीष कुमार, क्षेत्र प्रमुख आजमगढ़ दक्षिण श्री इश्तियाक अरशद एवं अन्य कार्यपालकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment