ठेकमा बाजार में महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र सिंह वीरभद्र सिंह का भव्य स्वागत

SHARE:

ठेकमा बाजार में महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र सिंह वीरभद्र सिंह का भव्य स्वागत

प्रदेश महासचिव राम पलट विश्वकर्मा ने माला पहनाकर किया जोरदार अभिनंदन

आजमगढ़। ठेकमा बाजार में सोमवार को महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के प्रदेश महासचिव राम पलट विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र सिंह को माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर ठेकमा ब्लॉक मंडल अध्यक्ष सिनोद मौर्य सहित वीरभद्र सिंह, अशोक चौहान, दीनानाथ सिंह, रामसूरत मौर्य, सुजीत विश्वकर्मा प्रधान अमलेश सिंह अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान आपसी एकजुटता एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment