बड़े ही धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन, डीजे की दहाड़ के साथ।

SHARE:

बड़े ही धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन, डीजे की दहाड़ के साथ।

लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर पंचायत कटघर लालगंज में शुक्रवार देर शाम गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से संपन्न हुआ, विसर्जन जुलूस में शामिल तेज आवाज वाले डीजे ने ध्वनि प्रदूषण के सारे नियमों को ताक पर रख दिया। डीजे की धमक से पूरा नगर दहल उठा, बुजुर्गों और बच्चों में दहशत रही। बता दे कि गंगा कटरा, मुख्य बाजार सहित नगर के कई घरों व पंडालों में गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की स्थापना की गई थी। सुबह-शाम आरती और भजन-कीर्तन का दौर चला। शुक्रवार को प्रतिमाओं को फूल-मालाओं से सजे वाहनों पर नगर भ्रमण कराते हुए विसर्जन के लिए ले जाया गया। विसर्जन जुलूस में दो से तीन बड़े डीजे शामिल थे। उनकी इतनी तेज आवाज थी कि खिड़की-दरवाजे तक कांपने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार कई परिवार धमक से बचने के लिए घर के पिछले हिस्से में जाकर बैठ गए, तो कुछ लोग बाईपास रोड पर जाकर जुलूस गुजरने का इंतजार करते रहे। लोगों ने बताया कान फटने जैसी आवाज थी, दिल की धड़कन बढ़ गई। घर में छोटे बच्चे रोने लगे। विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था के लिए देवगांव थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, एसआई पंकज सिंह सहित लालगंज चौकी प्रभारी रविन्द्र नाथ पांडेय मय पुलिस बल के साथ मौजूद थे। आगामी मेले को लेकर लोगों में चिंता है। लोगों का कहना है कि जब 3 डीजे से ये हाल है, तो मेले में दर्जनों डीजे के साथ क्या होगा? प्रशासन को समय रहते इस पर विचार करना चाहिए।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई