छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत लंबित डाटा का सत्यापन एवं अग्रसारण 19 सितंबर तक करें सुनिश्चित
आजमगढ़, 19 सितंबर 2026/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आवेदन करने वाले जिन छात्र-छात्राओं का डाटा संस्था लॉगिन स्तर पर अग्रसारित किए जाने हेतु लंबित रह गया था, राज्य एनआईसी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा ऐसी सभी संस्थाओं के छात्रवृत्ति लॉगिन खोल दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लंबित डाटा के सत्यापन एवं अग्रसारण हेतु संस्थाओं को निर्धारित अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 तक छात्र-छात्राओं के डाटा का संबंधित अभिलेखों से मिलान करते हुए सत्यापन एवं अग्रसारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने संबंधित संस्थाओं से अपील की है कि सूची के अनुसार उनके सम्मुख अंकित अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्र-छात्राओं के डाटा का निर्धारित अंतिम तिथि तक संस्था लॉगिन के माध्यम से अभिलेखों से मिलान कराते हुए सत्यापन एवं अग्रसारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था स्तर से समय से सत्यापन एवं अग्रसारण न किए जाने के कारण यदि कोई छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित रहता है, तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था की होगी।





