राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन आजमगढ़ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

SHARE:

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन आजमगढ़ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

आज दिनांक 31.10.2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर पुलिस लाइन, जनपद आजमगढ़ स्थित क्वार्टर गार्ड पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन श्री ईश्वर लाल गुर्जर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन आजमगढ़ एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने की शपथ ली।

 

इस अवसर पर सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई