पूर्व विधायक पप्पू आजाद ने सेक्टर संयोजक और कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर मनाई दीपावली
**कार्यकर्ताओं के साथ बांटी खुशियां, मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं**
**बरदह (आजमगढ़)।** दीपावली के अवसर पर पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन ने सेक्टर संयोजक, और पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी और आपसी भाईचारे एवं संगठन की मजबूती का संदेश दिया।
क्रम में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह गोडहरा के आवास पर पहुंचे। यहां बूथ अध्यक्ष सुजीत सिंह आटू, वीर बहादुर सिंह उर्फ बीरू, पप्पू सिंह, लल्लू सिंह, मंडल महामंत्री सुनील सिंह और मंडल अध्यक्ष शरद राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मिठाई खाई और उन्हें मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं। कार्यकर्ता किसी भी संगठन की असली ताकत होते हैं। उनके सुख-दुख में शामिल होना और उनके साथ त्योहार मनाना आत्मीय संबंधों को मजबूत करता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।




