दिनांक 22/ नवम्बर 2026 दिन रविवार को सिधौना बाजार में स्वास्थ्य मेले का आयोजन मात्र 150 रुपये में हो रही पांच प्रकार की जांच।

SHARE:

दिनांक 22/ नवम्बर 2026 दिन रविवार को सिधौना बाजार में स्वास्थ्य मेले का आयोजन मात्र 150 रुपये में हो रही पांच प्रकार की जांच।

लालगंज (मेहनाजपुर) सिधौना आजमगढ़ क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को सिधौना बाजार में मधुकर मेडिकल हॉल के समीप डॉ. लाल पैथलैब्स लिमिटेड की ओर से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस स्वास्थ्य मेले में ग्रामीण फिट (Gramin Fit) के अंतर्गत लोगों को विशेष परिचयात्मक ऑफर दिया जा रहा है। इसमें सीबीसी (CBC) शुगर, कोलेस्ट्रॉल, एसजीपीटी (SGPT) एवं क्रिएटिनिन सहित कुल पांच प्रकार की जांच मात्र 150 रुपये में की जा रही है, जबकि इन जांचों का निर्धारित मूल्य 620 रुपये बताया गया है। आयोजकों के अनुसार यह स्वास्थ्य मेला 20 नवंबर शुक्रवार से 26 नवंबर गुरुवार तक आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। डॉ. लाल पैथलैब्स के इस विशेष अभियान से लोगों को कम कीमत पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने का अवसर मिल रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रीय लोगों से इस स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाने की अपील की है। उक्त अवसर पर लाल पैथ लैब्स के ओनर राहुल सिंह प्लेबो विशाल शुभम ग्रामीण मित्र दुर्गेश यादव उपस्थित रहे। स्थान मधुकर मेडिकल हॉल के समीप, सिधौना बाजार।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई