100 की स्पीड से आ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर से 7 की मौत हुई

SHARE:

तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर। जिला संवाददाता महेशानंद श्रीवास्तव। खबर है उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर से जहां
100 की स्पीड से आ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर से 7 की मौत हुई। सूत्रों के अनुसार गाजीपुर से कार बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के 4 दोस्तों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से आ रही बारातियों की एक कार ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार 20 फीट हवा में उछलकर 5-6 बार पलटी खाते हुए सड़क के किनारे 10 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे को पार कर एक पेड़ से जा टकराई। हादसा के कारण उत्तर प्रदेश गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र स्थित भतौरा गांव से 5 युवक एक कार i-20 में सवार होकर बिहार के कैमूर जिले (रामगढ़ के विशुनपुरा गांव) में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित NH-319A पर सोनपा गांव के तीन युवक बाइक से अपने घर से निकलकर महज 50 मीटर आगे बढ़े ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शी रविरंजन सिंह के दि गयी जानकारी के अनुसार, कार की रफ्तार लगभग 100 किमी/घंटा से अधिक थी, जिससे चालक बाइक को देखकर भी वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठे युवक का बायां पैर कटकर शरीर से अलग हो गया और दूर जा गिरा, जबकि कार के परखच्चे उड़ गए।
चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण, 3 की मौके पर मौत*
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी और जलीलपुर पैक्स अध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल गया। मौके पर पहुंचने पर देखा कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर लहूलुहान होकर छटपटा रहे थे और कार के अंदर से चीख-पुकार मच रही थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार सवार 3 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य 4 घायलों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतको की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले 7 लोगों में 4 कार सवार और 3 बाइक सवार शामिल हैं जिसमे (१) बादल कुमार (30) ,(२)इरफान अंसारी (25),(३) अरबाज अली (20) , (४) दिव्यांशु ठाकुर (22) कार सवार तथा मृतक सभी भतौरा, गाजीपुर ,बाइक सवार मृतक
(१) अरुण कुमार (22) – उतरौली, गाजीपुर (यूपी), (२) शुभम कुमार (21) – सौरी, बक्सर (बिहार) , (३) शिवम कुमार (18) सिकरौल, बक्सर (बिहार) निवासी थे।
जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार मृतक अरुण कुमार सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था और एक दिन पहले ही सोनपा गांव स्थित अपने मामा हरेराम राजभर के घर घूमने आया था। गुरुवार शाम वह अपने ननिहाल के दोस्तों शुभम और शिवम के साथ बाइक से महावीर स्थान की तरफ जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
दूसरी ओर, भतौरा गांव के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि कार उनके ही गांव का छांगुर कुमार उर्फ सतेंद्र (25) चला रहा था, जिसने दो महीने पहले ही यह सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। हादसे के बाद से चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई