बाइक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ सड़क हादसा दो युवक हुए घायल लालगंज सौ सैय्या भेजवाया गया।
सिधौना मेहनाजपुर (आजमगढ़) सिधौना क्षेत्र में अचानक बाइक का ब्रेक लगने से सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक दो युवक बैठे थे गाड़ी की तेज स्पीड होने के कारण अचानक ब्रेक लगने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें राहुल S/0 रामपलट उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम रामनगर थाना मेहनाजपुर का निवासी है जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे तत्काल उपचार की आवश्यकता देखते हुए एंबुलेंस की सहायता से लालगंज अस्पताल भेजा गया, जहां उसे चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पहुंचाया गया। घटना के दौरान मौके पर पुलिस बल उपस्थित रहा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक कार्रवाई की। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल पहुंचाने में तत्परता दिखाई गई। इस सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों ने भी घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।




