विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 युवा, महिलाओं और नवविवाहित बहुओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की एसडीएम नेहा मिश्रा ने की अपी।

SHARE:

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 युवा, महिलाओं और नवविवाहित बहुओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की एसडीएम नेहा मिश्रा ने की अपील।

लालगंज (आजमगढ़) 24 नवंबर 2026 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान- 2027 के तहत निर्वाचन विभाग की ओर से नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आमजन से लालगंज एसडीएम नेहा मिश्रा ने की अपील। आपको बता दे कि विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं, महिलाओं तथा नवविवाहित बहुओं से आगे आकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का अनुरोध किया। ऐसे युवा- युवतियां, जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता बनने के लिए आवेदन करें। वहीं शादी के बाद दूसरे गांव या क्षेत्र में आईं नवविवाहित बहुएं अपने नए निवास स्थान की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें। महिलाएं भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक बनें। एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, क्योंकि आपका एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई