लंदन के बेलिगबौरी शहर के मेयर के रूप में राजकुमार मिश्रा चुने गए हैं। वह मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के भटेवरा गांव के रहने वाले हैं और ब्रिटेन की लेबर पार्टी से मेयर चुने गए। उन्होंने मंगलवार, 13 मई 2025 को शपथ ग्रहण की…..
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के छानबे विकास खंड के भटेरा गांव के राजकुमार मिश्रा ने नया इतिहास रच दिया है. वह लंदन के बेलिगबौरी शहर के मेयर बन गए हैं. उनके पिता मुन्ना लाल मिश्रा किसान हैं. यूपी के इस गांव में इस समय खुशी का माहौल है. वह प्रतिष्ठित पद पर बैठने वाले मिर्जापुर के मूल निवासी रूप में पहले व्यक्ति हैं. ब्रिटेन के लेबर पार्टी ने राजकुमार की कुशलता और लोकप्रियता को देखा और मेयर का टिकट दिया था. जिसमें उनकी जीत हुई,
राज मिश्रा की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि…. वेल्लिंगबरो की 56000 की आबादी में भारतीय मूल के लोग सिर्फ 1% हैं, फिर भी भारत मूल के व्यक्ति जो ब्रिटेन का नागरिक हो उसका शहर का प्रमुख चुने जाने पर ब्रिटेन की लोकतांत्रिक प्रणाली और भारत के प्रति लोगों के विश्वास को और पुख्ता करती है।



