जौनपुर में मां लक्ष्मी पूजनोत्सव की तैयारियां तेज, 6 नवंबर से पांच दिन गूंजेगी भक्ति की धूम!

SHARE:

महासमिति ने प्रशासन से उठाई जरूरी सुविधाओं की मांग, एसपी और जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा मांगपत्र

ए के तिवारी (आज़मगढ़ न्यूज)

जौनपुर। जिले में मां लक्ष्मी पूजनोत्सव को लेकर तैयारियां तेज होने लगी हैं। आगामी 6 नवंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय आयोजन को व्यवस्थित और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट ने प्रशासन से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

मंगलवार को महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह से मुलाकात की। इसके साथ ही जिलाधिकारी की ओर से मौजूद अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को भी मांगपत्र सौंपकर पूजनोत्सव के दौरान जरूरी प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन के दौरान प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर अधिकारियों ने शासनादेश के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। पांच दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर महासमिति की सक्रियता बढ़ गई है। अब आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर भी नजर रहेगी, ताकि पूजनोत्सव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। इस अवसर पर महासमिति के संरक्षक रामजी जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद ‘बबलू’, महासचिव संतोष यादव, आलोक सेठ, शुभांशु जायसवाल, सचिव वैभव वर्मा और अधिवक्ता श्यामधनी यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई