सर्वाेदय पब्लिक स्कूल, हरवंशपुर, आजमगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह आयोजित किया गया।

SHARE:

सर्वाेदय पब्लिक स्कूल, हरवंशपुर, आजमगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुनील दत्त द्वारा दुर्घटनाओं को कम करने के लिए छात्रों को महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विशिष्ठ अतिथि श्री नवीन वर्मा द्वारा तेज गति से व 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने हेतु समझाया गया।
अन्य वक्ताओं द्वारा भी यातायात नियमों के बारे में बताते हुए छात्र/छात्राओं को नियमों का पालन करने हेतु अनुरोध किया गया।

साथ ही सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत विशेष कार्य करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अन्त में श्री राजेन्द्र प्रसाद, द्वारा सड़क सुरक्षा की गम्भीरता को बताते हुये सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुनील दत्त, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), आजमगढ़, विशिष्ट अतिथि श्री नवीन वर्मा, ए०सी०एफ०, श्री कृपाशंकर पाठक, अध्यक्ष, आटो यूनियन, श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, प्रबन्धक सर्वाेदय पब्लिक स्कूल, श्री अतुल कुमार यादव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), आजमगढ़, श्री संजय पाल, यातायात निरीक्षक, स्काउट गाइड के श्री अवधेश यादव एवं स्काउट गाइड/एन०सी०सी० के कैडेट, शिक्षक, छात्र/छात्राएं इत्यादि उपस्थित रहे।

 

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment