बारा न्याय पंचायत अंतर्गत ग्राम भतौरा गांव के कुओ की मरम्मत न होने से नागरिकों का गुस्सा फूटा।

SHARE:

बारा न्याय पंचायत अंतर्गत ग्राम भतौरा गांव के कुओ की मरम्मत न होने से नागरिकों का गुस्सा फूटा।

जिला संवाददाता महेशानंद श्रीवास्तव।

गाजीपुर।बारा न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भतौरा में प्रशासनिक उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के चलते ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव और लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई ऐसे कुएं हैं जिनमें भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध है, लेकिन आज तक एक बार भी इनकी मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है। केवल कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अधिकारियों और ग्राम प्रधान के कई बार दौरे के बावजूद धरातल पर कोई सुधार नहीं हुआ है। इन कुओं को केवल चारदीवारी (घेराबंदी) और सफाई की आवश्यकता है।

कुओं पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कुछ समय पूर्व एक बच्चा कुएं में गिर गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। इसके अलावा, एक भैंस का बच्चा (पारी) भी कुएं में गिर गया था, जिसे ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो कभी भी कोई बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता है।ग्राम भतौरा के निवासी गलियों की खस्ताहाली से भी बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पंचवर्षीय योजना में केवल गलियों के निर्माण का झूठा आश्वासन देकर वोट बटोरे गए, लेकिन आज तक धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। लोग अंदर ही अंदर अपनी तकलीफों को लेकर आंसू बहाने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी समस्या गंभीर होती है, सचिव मौके पर आकर केवल ‘नमूना’ (निरीक्षण) देखकर वापस लौट जाते हैं और उसके बाद लंबे समय तक लापता रहते हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर कब तक चलेगा ऐसा मामला? कब होगा इसका निदान?”इस पूरी समस्या को लेकर ग्राम भतौरा के निम्नलिखित प्रमुख ग्रामीणों ने अपनी तीखी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर ठोस कार्रवाई की मांग की है l जिसमें गोरखनाथ राजभर,तपेश्वर राजभर, धनंजय कुमार, नंदलाल राजभर, शंभू राजभर, काशी नाथ राजभर, राजिंदर राजभर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ग्राम भतौरा के सभी कुओं की घेराबंदी, सफाई और मरम्मत का कार्य कराया जाए तथा टूटी-फूट गलियों का निर्माण शुरू कर ग्रामीणों को राहत दी जाए।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment