ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, टीबी रोग के बारे में दी जानकारी – वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी. के पटेल

SHARE:

ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, टीबी रोग के बारे में दी जानकारी – वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी. के पटेल

रिपोर्ट – डॉ. वीरेंद्र कुमार सरोज

आजमगढ़ / प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत के तहत आज जुनियर परिवार ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य एवं टीबी जागरूकता अभियान चलाया जिसमें ग्रामीणों को टीबी से बचाव के बारे में जागरूक किया गया । पी जी आई चक्रपानपुर आजमगढ़
के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी के पटेल ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि टीबी बीमारी किसी भी आयु वर्ग को हो सकती है जो कि संक्रामक रोग है। कभी-कभी यह शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करती है। पटेल ने लोगों को सलाह देते हुए बताया कि टीबी के संभावित मरीजों में मुख्य तौर पर दो सप्ताह से ज्यादा लगातार खांसी रहना, शाम के समय बुखार रहना, छाती में दर्द रहना, भूख न लगना, बलगम में खून आना और लगातार वजन कम होना । अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने बलगम की जांच करवानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच व इलाज बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment