प्रयागराज छिवकी पर किलेबंदी कर चलाया गया सघन टिकट चेकिंग अभियान

SHARE:

 

प्रयागराज छिवकी पर किलेबंदी कर चलाया गया सघन टिकट चेकिंग अभियान

* 255 यात्रियों को किया गया प्रभारित*
* 1.64 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना*

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/प्रयागराज, श्री हरिमोहन के नेतृत्व में यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवा प्रदान एवं बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यात्रियों को रेल नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयागराज मंडल द्वारा प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर किलेबंदी कर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया ।

दिनांक 02.02.2026 को मंडल वाणिज्य प्रबंधक/प्रयागराज, श्री अंकित अग्रवाल के सुपरविजन में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर किलेबंदी कर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया गया । इस अभियान के दौरान कुल 255 यात्रियों को प्रभारित कर ₹1,64,740 /- रुपये का जुर्माना वसूला गया । इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 85 यात्रियों से ₹ 82,040 /-, अनियमित यात्रा करने वाले 166 यात्रियों से ₹82300 /- एवं गंदगी फैलाने वाले 4 यात्रियों से ₹400/- जुर्माना वसूला गया । इस दौरान 14 ट्रेनों को चेक किया गया ।

इस अभियान में मंडल मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/प्रयागराज, श्री दिवाकर शुक्ला, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/ प्रयागराज छिवकी, राकेश कुमार एवं चेकिंग स्टाफ के साथ आरपीएफ एवं जीआरपी स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही ।

इस अभियान के दौरान यात्रियों को Rail One App के माध्यम से टिकट लेने एवं 14 जुलाई 2026 तक उपलब्ध 3% विशेष छूट का लाभ उठाकर अपने सफर को स्मार्ट एवं सहज बनाने के लिए भी जागरूक किया गया।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के लिए उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन परिसर में एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का ही उपयोग करें तथा रेल परिसरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

*अमित कुमार सिंह*
जनसम्पर्क अधिकारी
प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे
ब्यूरो चीफ सुभाष चन्द्र यादव प्रयागराज से।

Leave a Comment