तेज रफ्तार ट्रक ने झोला व्यवसायी को रौंदा, हालत नाजुक; जिला अस्पताल रेफर

SHARE:

​तेज रफ्तार ट्रक ने झोला व्यवसायी को रौंदा, हालत नाजुक; जिला अस्पताल रेफर

← Back

Thank you for your response. ✨

​अतरौलिया (आजमगढ़)। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गदनपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक झोला व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
​सामान देने बुढ़नपुर जा रहा था व्यवसायी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतरौलिया निवासी राकेश कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू (35 वर्ष), पुत्र राधेश्याम मद्धेशिया, झोला व्यवसाय (फेरी) का कार्य करते हैं। शनिवार को वह अपनी मोटरसाइकिल से अतरौलिया से बुढ़नपुर की ओर सामान देने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वह गदनपुर तिराहे के पास लिंक एक्सप्रेसवे से नीचे उतर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में राकेश को सिर में गंभीर चोटें आईं।
​ग्रामीणों ने ट्रक चालक को दबोचा
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल नजदीकी 100 शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
​पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक पुलिस हिरासत में है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

Leave a Comment