संपूर्ण समाधान दिवस, तहसील सदर

SHARE:

संपूर्ण समाधान दिवस, तहसील सदर

आज दिनांक- 07.02.2026 को *तहसील सदर* में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविंद्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार* द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आमजन की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

तहसील सदर पर कुल प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 50% से अधिक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया* गया।
*शेष प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई* जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर पारदर्शी एवं त्वरित समाधान की कार्यवाही की गई। पुलिस-प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Leave a Comment