अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

SHARE:

*अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत*
लालगंज (आजमगढ़) के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज भीरा मार्ग पर कबीरापुल के समीप शनिवार शाम लालगंज से घर गिडउर जा रहे बाइक सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस 112 पर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज लाया जहां डाक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित किया। मृतक की पहचान रामलाल 60 वर्ष निवासी गिडउर थाना बरदह के रूप में हुई। घटना की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, मृतक को चार पुत्र संतोष, राजेश, इंदेश, कमलेश है मृतक खेती कर जीविकोपार्जन करता था मृतक मेहनगर थाना के वीरभानपुर में नवासा पर भी रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment