किराना की दुकान से लाखों का सामान चोरी पुलिस जांच जुटी

SHARE:

*किराना की दुकान से लाखों का सामान चोरी पुलिस जांच जुटी*
लालगंज (आजमगढ़) गंभीरपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी गोसाई की बाजार से महज 1 किलो मीटर पर श्रीरामगंज बाजार की एक दुकान में चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को दिया अंजाम। बता दें कि मईखरगपुर गांव निवासी अखिलेश चौरसिया की श्रीरामगंज बाजार में एक किराना की दुकान है उन्होंने बताया कि हम मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे और जब आज सुबह 7 बजे दुकान खोलने आए तब देखा कि दुकान का चैनल का व सटर का ताला टूटा देख हमारा होश उड़ गए।अंदर गया तो देखे गोदरेज की अलमारी का ताला टूटा है। उसमें रखा 72 हजार नगद एक सोने की चेन,अंगूठी एक,जमीन के कागजात गायब हैं। इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर दिया 112 नंबर की पुलिस आकर जांच पड़ताल किया।पीड़ित के अनुसार लगभग ढाई लाख का नुकसान हुआ है ।पुलिस चौकी से मात्र 1 किलो मीटर पर बड़ी चोरी की घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते नजर आ रही है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment