कृषि विभाग-आजमगढ़ द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा

SHARE:

आजमगढ़ 18 फरवरी– कृषि विभाग-आजमगढ़ द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के परिसर में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस का आयोजन आज उप कृषि निदेशक श्री आशीष कुमार की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें जनपद के सु-दूर क्षेत्रों से आये तमाम कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
किसान दिवस मंे कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के वैज्ञानिक डा0 रणधीर नायक द्वारा सम-सामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए रबी फसल में गेहॅू, चना, मटर, एवं सरसों इत्यादि फसलों में रोग-व्याधि की जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त रबी मौसम में फसलों एवं पशुओं को रोग से बचाव हेतु भी सुझाव कृषकों को दिये गये।
उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ श्री आशीष कुमार ने विभाग के माध्यम से संचालित कृषि की योजनाओं तथा उसमें अनुमन्य अनुदान की जानकारी कृषकों के मध्य साझा की गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को कृषि के अतिरिक्त पशुपालन/मौन पालन एवं मत्स्य तथा कुक्कुट पालन अपनाते हुए अपनी आय में वृद्धि का सुझाव दिया गया। कृषकों द्वारा प्रस्तुत शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
किसान दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप कृषि निदेशक आजमगढ़, वरिष्ठ वैज्ञानिक के0वी0के0 कोटवा आजमगढ़, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड-32, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक अभियन्ता नलकूप, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, जिला कृषि अधिकारी आजमगढ़़ सहित अन्य अधिकारीगण एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

 

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment