सिंघुतारा पुलिया पर ओवरलोड ट्रैक्टर पलटा, बड़ा हादसा टला – सड़कों पर बढ़ता खतरा बना चिंता का विषय

SHARE:

सिंघुतारा पुलिया पर ओवरलोड ट्रैक्टर पलटा, बड़ा हादसा टला – सड़कों पर बढ़ता खतरा बना चिंता का विषय

✍️* संवाददाता विमल कुमार असोथर फतेहपुर*

असोथर नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों भारी वाहनों की तेज और अत्यधिक आवाजाही ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। *बांदा जिले के मरका घाट मोरंग खदान खंड संख्या 3 व 4 से* निकलने वाले ट्रक और ट्रैक्टर बड़ी मात्रा में मोरंग लादकर गुजर रहे हैं। इन वाहनों का दबाव सड़कों और पुलिया दोनों पर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रविवार सिंघुतारा पुलिया के पास एक गंभीर दुर्घटना टल गई। बाँदा जनपद के मर्का क्षेत्र से मोरंग लेकर आ रहा एक ट्रैक्टर पुलिया के नजदीक पहुंचते ही असंतुलित हो गया। अत्यधिक भार के कारण ट्रॉली सड़क पर पलट गई। मोरंग चारों ओर फैल गई और कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। सौभाग्य से उस समय कोई राहगीर वहां मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

क्षेत्र में लगातार देखी जा रही ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। ग्रामीण मार्ग और पुलिया अतिरिक्त भार झेलते-झेलते कमजोर पड़ते

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment