आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाये होली और ईद।

SHARE:

आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाये होली और ईद।

लालगंज {आजमगढ़} देवगांव कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय के अध्यक्षता में होली और ईद के त्यौहार को लेकर शांति कमेटी की एक बैठक हूई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक विमय प्रकाश राय ने कहा कि होली और ईद दोनों ही आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व है। इसे एक दूसरे के साथ मिलकर मनाएं। प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय ने यह भी कहा कि होलिका दहन को लेकर अगर कोई भी किसी तरह की समस्या आती है तो उसे तत्काल डायल 112 व पुलिस प्रशासन को अवगत कराये। बता दे की डीजे संचालकों को हिदायत दी गई की डीजे ना बजाया जाए अन्यथा कार्रवाई होगी। इस अवसर पर उपस्थित रहे निरीक्षक हीरामणि यादव, उप निरीक्षक सुरेश सिंह, राकेश सिंह, अश्वनी सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल शिवम तिवारी, हरेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह, सभासद दिनेश सोनकर, सभासद फौजदार सोनकर, प्रधान राम बचन, शकील अहमद आदि सहित स्थानीय व ग्रामीण क्षेत्र से सभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment