होली पर्व को लेकर ठेकमा चौकी पर शांति समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

होली पर्व को लेकर ठेकमा चौकी पर शांति समिति की बैठक आयोजित
ठेकमा (आजमगढ़):
होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस चौकी ठेकमा परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे ने की।
बैठक में थाना प्रभारी बरदह राजीव कुमार सिंह, चौकी प्रभारी ठेकमा राजेन्द्र पटेल, भाजपा नेता राजेश सरोज, भाजपा मंडल अध्यक्ष बरदह शरद राय, ग्राम प्रधान विश्वजीत विश्वकर्मा, करनैल कुमार, रामचेत चौरसिया सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, डीजे संचालक व अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
सीओ लालगंज ने उपस्थित लोगों से अपील की कि होली पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि डीजे संचालक निर्धारित समय व ध्वनि मानक का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी से प्रशासन का सहयोग करने तथा त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आह्वान किया गया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई