जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल  गंभीर रूप से पीड़ित व्यक्ति को रेडक्रास सोसायटी से ₹20,000 की आर्थिक सहायता

SHARE:

 

जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल  गंभीर रूप से पीड़ित व्यक्ति को रेडक्रास सोसायटी से ₹20,000 की आर्थिक सहायता

जनपद के ग्राम गनपत पुर, पोस्ट अतरौलिया, तहसील बुढ़नपुर निवासी श्री वीरेन्द्र पुत्र रामाधार द्वारा गंभीर बीमारी एवं आर्थिक संकट के संबंध में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए तत्काल सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार द्वारा अपने कक्ष में इंडियन रेडक्रास सोसायटी, आजमगढ़ के माध्यम से पीड़ित श्री वीरेन्द्र को उपचार एवं आवश्यक पारिवारिक सहयोग हेतु ₹20,000 (बीस हजार रुपये) की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि अपने हाथों से प्रदान की गई। इस सहायता से पीड़ित परिवार को उपचार संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ आलेन्द कुमार भी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ एन आर वर्मा ने बताया कि जनपद प्रशासन समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए निरंतर संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है तथा आपात परिस्थितियों में पात्र व्यक्तियों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी की इस मानवीय एवं जनकल्याणकारी पहल की स्थानीय स्तर पर व्यापक सराहना की जा रही है।

(डाॅ एन. आर. वर्मा)
मुख्य चिकित्साधिकारी
आजमगढ़

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment