होली की तैयारी को बाजारों में बहार,बच्चे बूढ़े सभी तैयार।

SHARE:

होली की तैयारी को बाजारों में बहार,बच्चे बूढ़े सभी तैयार।

लालगंज {आजमगढ़ } होली पर्व नजदीक आते ही नगर के बाजारों में पिचकरिया, रंग-गुलाल संग मिठाइयों की दुकानें सज गई है।बाजार में खरीदारी को लेकर काफी भिंड रही। स्कूलों और कालेजों में छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को जमकर अबीर गुलाल लगाएं। दुकान पर विभिन्न प्रकार की स्वदेशी पिचकरिया व बच्चों को विभिन्न प्रकार के मुखौटा प्रेशरगन बहुत भा रही है। गुझिया मिठाई की भी दुकानें सज गई हैं। हर्बल गुलाल व रंग के साथ प्रेशर, मोदी, म्यूजिकल, टैंक पिचकारी और कार्टून मुखोटे और सुखी गुझिया, ड्राई फ्रूट गुझिया, खोया, पनीर की काफी मांग है। बाजार में सामान्य टोपी के अलावा बाल वाली टोपी, मुखौटा में शेर,चीता, डोरेमोन के मुखौटे मौजूद हैं। महिलाएं चिप्स पापड़ और अन्य खाने-पीने की चीजों को खरीदने में जुटी हैं। किरना की दुकानों पर चिप्स पापड़ सहित विभिन्न प्रकार के उत्पाद दिख रहे हैं।होली पर्व पर घरों में पकवान बनाने की तैयारी में महिलाएं जुटी हुई है। नगर पंचायत कटघर लालगंज में गुलाल रंग और पिचकारी के विक्रेता ने बताया कि हर्बल रंग और गुलाल पिचकारी की ज्यादा डिमांड है। प्रेशर पिचकारी {150} से {600} रुपये व पिचकारी गन 30 रुपये से {500} रुपये तक मिल रही हैं।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment