जौनपुर : कबड्डी के मैदान में टीडी कॉलेज का दबदबा, रोमांचक फाइनल में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज को हराकर बना चैंपियन

SHARE:

पत्रकार ए के तिवारी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता सत्र 2026-27 में तिलकधारी महाविद्यालय (टीडी कॉलेज), जौनपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में जौनपुर और गाजीपुर जनपद के कुल 11 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान नॉकआउट आधार पर विभिन्न मुकाबले आयोजित किए गए। खिताबी भिड़ंत तिलकधारी महाविद्यालय और मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के बीच हुई। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें टीडी कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, रणनीति और खेल कौशल का परिचय देते हुए मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज को शिकस्त दी और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रोफेसर (डॉ.) राम आसरे सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पूर्व क्रीड़ा अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र बहादुर सिंह एवं खेल विशेषज्ञ डॉ. निर्भय सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी प्रोफेसर संजय नारायण सिंह ने निभाई।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के खेल सचिव प्रोफेसर शेखर सिंह तथा आयोजन सचिव एवं टीडी पीजी कॉलेज के डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस आयोजन ने विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, क्षमता और खेल कौशल दिखाने का बेहतर मंच प्रदान किया।

अंत में प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने प्रतियोगिता में शामिल सभी महाविद्यालयों, खिलाड़ियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment