बरदह थाना में होली मिलन समारोह का आयोजन, शांति और भाईचारे का दिया गया संदेश

SHARE:

बरदह थाना में होली मिलन समारोह का आयोजन, शांति और भाईचारे का दिया गया संदेश
बरदह (आजमगढ़)
बरदह थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहे कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया।
थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जो आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। इस पर्व पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रहता, बल्कि सभी लोग मिल-जुलकर खुशियां मनाते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
वहीं बरदह के वरिष्ठ पत्रकार डा अरविंद श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि हमें बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयों को अपनाना चाहिए। उन्होंने पौराणिक कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि जिस प्रकार होलिका ने प्रह्लाद को जलाने का प्रण लिया, लेकिन अंत में स्वयं जलकर राख हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे, उसी प्रकार सत्य और अच्छाई की हमेशा जीत होती है।
समारोह में पत्रकार रवि दीक्षित, अरविंद श्रीवास्तव, विजय सिंह, शिव शंकर यादव, रिंकू चौहान, संदीप विश्वकर्मा, विवेक तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और रंग-गुलाल के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment