अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का आयोजन

SHARE:

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का आयोजन

08 मार्च ! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंडलीय चिकित्सालय परिसर में जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति में कार्यक्रम का नेतृत्व मंडलीय चिकित्सालय के प्रभारी प्रमुख अधीक्षक डा० राम केवल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत एएनएमटीसी सेंटर से जागरूकता रैली निकालकर की गई, जिसमें नर्सिंग छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। रैली अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः एएनएमटीसी सेंटर के सभागार में पहुंची, जहां गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रमुख अधीक्षक डा० राम केवल ने महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डा० आलेन्द कुमार, प्रधानाचार्य एएनएमटीसी तथा आयुष्मान भारत के जनपद प्रतिनिधि श्री रंजन मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनपद के विभिन्न विकास खंडों में भी जागरूकता रैलियां निकाली गईं। इन रैलियों के माध्यम से आमजन को आयुष्मान भारत योजना के प्रति जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही जनपद के समस्त सरकारी चिकित्सालयों एवं आयुष्मान भारत योजना से सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों को भी योजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। महिला दिवस के विशेष अवसर पर सरकारी एवं आयुष्मान से संबद्ध निजी चिकित्सालयों में महिलाओं के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाए गए।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, नर्सिंग छात्राएं तथा आयुष्मान भारत योजना से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्साधिकारी
आज़मगढ़

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई