आजमगढ़ : साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत,सिधारी पुलिस की तत्परता से 84,460 रुपये वापस

SHARE:

आजमगढ़। जनपद की थाना सिधारी साइबर टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराकर पुलिस की कार्यकुशलता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सिधारी क्षेत्र के निवासी ऋषभ रंजन चतुर्वेदी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को बैंक कर्मचारी बताया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड ऑफर का लालच देकर उनसे ओटीपी प्राप्त कर लिया। ओटीपी साझा करते ही उनके खाते से 84,460 रुपये की धनराशि कट गई, जिससे वे साइबर ठगी का शिकार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने थाना सिधारी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद सिधारी थाना की साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।

तकनीकी जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम ने पूरी धनराशि 84,460 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी।धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने आजमगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया और साइबर टीम की तत्परता की सराहना की।
पुलिस की अपीलआजमगढ़ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को फोन पर ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम या क्रेडिट कार्ड से संबंधित विवरण साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि बचाई जा सके।

Amit Tiwari
Author: Amit Tiwari

Leave a Comment