द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर सिद्धेश्वरी धाम पर लगा श्रद्धालुओं का तांता।
लालगंज {आजमगढ़} सिधौना मेहनाजपुर दूसरे दिन सिद्धेश्वरी धाम पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से आकर सिद्धेश्वरी माता जी को नारियल चुनरी चढ़ाकर धूप दीप दिखाकर पूजन अर्चन किए। बताते चलें कि श्री सिद्धेश्वरी सिधौना एक सिद्ध पीठ है। यह सिधौना बाजार से लगभग 1 किलोमीटर दक्षिण ग्राम सभा सिधौना खास ग्राम में अपनी प्राचीनता को समेटे स्थित है। धाम पर जाने के लिए बीच रोड सिधौना बाजार से बना हुआ है जिस पर दो पहिया चार पहिया वाहनों से भक्तगण दूर दराज स्थान से आकर मां के दरबार में माथा टेकते हैं कढ़ाई चढ़ाते हैं मूंडन संस्कार कराते हैं। उक्त धाम पर शादी विवाह का संस्कार भी संपन्न होता है नवरात्रि के दिन तो यहां अपार भीड़ होता है हर दिन मेले जैसा दृश्य दिखाई देता है इस ऐतिहासिक धाम पर मैंना पोखरा नामक जलाशय है जहां छठ माता जी का मंदिर बना हुआ है जो छठ पूजा में आकर्षण का केंद्र बना रहता है जो भक्तगण मां के दरबार में आते हैं मां उनका मनोरथ पूरा करती है उक्त स्थान पर राधा कृष्ण व स्वामी परमानंद महाराज जी का प्रतिमा स्थापित है। चारों तरफ हरे भरे पेड़ों से भरा मंदिर और भी सुंदर दिखाई देता है फूलों से भारा बगीचा वहां आकर्षण का केंद्र बना रहता है यहां ऐसा महसूस होता है कि प्राकृतिक सौंदर्य की शुरूआत यहां से ही हुई है। यहां शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था है। उक्त धाम पर प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह और वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पधार चुके हैं। अवधूत भगवान राम जी इस धाम पर आकर मां की प्रतिमा का दर्शन करके कहा कि यह स्थान अद्भुत स्थान है। यहां पूर्णिमा एवं चैत्र रामनवमी का बृहद मेला का भी आयोजन होता है। उक्त धाम के विषय में वरिष्ठ पत्रकार रह चुके स्वर्गीय गीतकार पंडित सत्यनारायण मिश्रा (साधक) ने कहा कि सिध्दः ईश्वरी यस्य सः सिद्धेश्वरी जो स्वयं सिद्ध हो जो भक्त यहां सच्चे मन से आते हैं मां उनकी मुरादे पूरा करती है।





