पुलिस लाइन में ‘पेरिफेरल ओ.पी.डी का भव्य शुभारंभ। रिपोर्टर अजय कुमार।
गाजीपुर।राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की महत्त्वपूर्ण पहलजनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के बेहतर स्वास्थ्य और सुलभ उपचार हेतु *’पेरिफेरल ओ.पी.डी. क्रमांक-3’* का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने फीता काटकर किया।
यह ओ.पी.डी. विशेष रूप से गाजीपुर राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गाजीपुर के तत्वावधान में संचालित की जा रही है। चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान होने के नाते, यह अस्पताल अब पुलिस लाइन में भी अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। उच्च स्तरीय होम्योपैथिक उपचार: गाजीपुर राजकीय होम्योपैथिक ,मेडिकल कॉलेज के अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अब पुलिस लाइन परिसर में ही नियमित परामर्श और औषधियां उपलब्ध कराई जाएंगी पुलिस विभाग के जवानों, उनके बच्चों और बुजुर्गों को अब सामान्य एवं पुरानी बीमारियों के उपचार के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने गाजीपुर राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हमारे जवानों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के सहयोग से अब हमारे परिवारों को घर के समीप ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इस गरिमामयी अवसर पर राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेन्द्र सिंह, पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी गण तथा मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।





