वार्षिकोत्सवउत्सव अभिभावक सम्मेलन में बच्चों ने अपने कार्यक्रम से सबका मन मोहा

SHARE:

वार्षिकोत्सवउत्सव अभिभावक सम्मेलन में बच्चों ने अपने कार्यक्रम से सबका मन मोहा

मार्टिनगंज आजमगढ़

न्यू मॉडर्न तिलकधारी इंटर कॉलेज मार्टिनगंज के परिसर में बुधवार को 10:00 बजे से अभिभावक सम्मेलन एवं वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी ने प्रधानाचार्य सुमन सिंह प्रबंधक त्रिभुवन सिंह के साथ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने एकांकी नाटक नृत्य समूह गान के माध्यम से आए हुए अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर किया और एक से बढ़कर एक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुमन सिंह ने कहा कि विद्यालय के बच्चों को हमेशा अनुशासन प्रिय बनाए रखने के लिए विद्यालय परिवार कड़ी मेहनत करता है शिक्षा गुणवत्ता पूर्वक हो ।
क्योंकि आने वाले समय मेंयही बच्चे देश और समाज की आने वाले समय में रक्षा करेंगे इनके पठन-पाठन में किसी प्रकार की समस्या ना हो उसके लिए अच्छे माहौल को बनाए रखने के लिए हर जरूरी कार्यक्रम रखे जाते हैं अच्छे वातावरण के साथ जो भी सुविधा विद्यालय की तरफ से संभव होती वह सब पूरी की जाती है इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुमन सिंह, प्रबंधक त्रिभुवन सिंह, सूरज सिंह, क्रांति सिंह, उमेश सिंह, सच्चिदानंद सिंह, श्यामसुंदर तिवारी, दिनेश सिंह, आलोक राजभर, अजय यादव, ग्राम प्रधान सोनहरा आलोक राजभर, दिनेश गुप्ता, कृष्णा जायसवाल, सहित सैकड़ो की संख्या में अभिभावक हजारों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment