उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी में वार्षिक परिणाम वितरण समारोह सम्पन्न

SHARE:

उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी में वार्षिक परिणाम वितरण समारोह सम्पन्न

आजमगढ़:उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी में आज वार्षिक परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 100% उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को भी मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
समारोह में “बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर” का विशेष सम्मान भी दिया गया, जिसके अंतर्गत चयनित विद्यार्थी दीक्षा यादव एवं आर्यन यादव को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के अनुदेशक मनीष गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।
समारोह विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर शिक्षक अश्विनी तिवारी , रामानंद प्रजापति सहित समस्त बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment