प्रशान्त कश्यप ने पीसीएस परीक्षा में 135 वां रैंक प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन।
लालगंज {आजमगढ़} नगर पंचायत कटघर लालगंज के हनुमानगढ़ी मोहल्ला निवासी प्रशान्त कश्यप ने पीसीएस 2024 की परीक्षा पास कर जिले का नाम रौशन किया। प्रशान्त कश्यप विकासखंड लालगंज के गडौली थाना देवगांव जिला आजमगढ़ के मूल निवासी है। प्रशान्त चार भाई बहनों मे तीसरे स्थान पर है। बड़ा भाई आलोक कश्यप नेवी से रिटायर्ड, दूसरे नम्बर पर बहन ज्योत्सना कश्यप मेजर रैक की नौकरी करती है। चौथे नम्बर का भाई स्वप्निल कश्यप सोनभद्र जिले मे एपीओ पद पर कार्यरत है। प्रशान कश्यप के पिता रामबिहारी की मृत्यु बहुत पहले हो जाने पर मां चारों बच्चो को लेकर नगर पंचायत कटघर लालगंज के हनुमानगढी मोहल्ला मे मायके रहने लगी। ननिहाल में नाना-नानी मामा के परवरिश व मार्गदर्शन मे प्रशान्त ने प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर हनुमानगढी लालगंज, सस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज के बाद। प्रशांत कश्यप ग्रेजुएशन की शिक्षा पोस्ट ग्रेजुएट की शिक्षा जेएनयू से ली। जेएनयू से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में पीएचडी भी कर रहा है। दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। प्रशान्त कश्यप ने अपने सफलता का पूरा श्रेय अपने नानी गुलाबी देवी, मामा लवकुश कश्यप, माता गायत्री देवी-पिता स्व0 रामबिहारी सहित बड़े भाई आलोक कश्यप, बड़ी बहन ज्योत्सना, सीनियर्स, मित्रगण व अपने गुरुजनों को दिया है। पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की सूचना मिलते ही सगे, संबंधी, मित्र, रिश्तेदार बधाई देने घर पहुंचे।





