वार्षिक परीक्षा का परिणाम बड़े उत्साह और उल्लास के साथ घोषित किया गया।

SHARE:

वार्षिक परीक्षा का परिणाम बड़े उत्साह और उल्लास के साथ घोषित किया गया।

लालगंज (आजमगढ़) विकास खंड लालगंज के जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल गोमती नगर खनियरा में वार्षिक परीक्षा का परिणाम बड़े उत्साह और उल्लास के साथ घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। परिणाम घोषणा कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक उमेश सिंह उर्फ जयशंकर सिंह व श्रीमती स्नेहलता सिंह के द्वारा किया गया। प्रबंधक उमेश सिंह उर्फ जयशंकर सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।इस वर्ष विद्यालय का कुल परिणाम प्रतिशत अत्यंत संतोषजनक रहा। कई छात्रों ने उच्चअंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।कक्षा नर्सरी एवं 11वीं के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।अभिभावकों ने भी विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय उप प्रबंधक अभिजीत सिंह ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।विद्यालय प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यअभिनव सिंह द्वारा आए हुए अतिथियों वअभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थिति रही।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई